हेलो दोस्तों, आज के इस पोस्ट में आप जानेंगे कि apna ration card kaise check kare साथ ही जानेंगे की राशन कार्ड क्या है। अगर आप यह सब कुछ जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
दोस्तों आप सभी जानते ही होंगे कि गरीब परिवारों को सस्ती दरों पर राशन कार्ड के ज़रिये अनाज दिए जाते हैं। कार्डधारक राशन कार्ड के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। राशन कार्ड गरीब व्यक्तियों को उनकी पात्रता के अनुसार दिया जाता है। कई लोगों के पास पहले से राशन कार्ड है तो कुछ लोग नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं।
अगर आपने भी नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और अपना राशन कार्ड कैसे चेक करे जानना चाहते हैं तो आपको इसके लिए किसी सरकारी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे ऑनलाइन सिस्टम के जरिए अपने राशन कार्ड की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
जहां तक राशन कार्ड की बात है तो यह एक दस्तावेज है, एक पहचान का प्रारूप है, जिसमें सरकार द्वारा राशन कार्ड डिपो पर सरकारी राशन और तेल, दाल, नमक, चीनी आदि उपलब्ध होते हैं। इसलिए बहुत ही सस्ते दाम पर राशन कार्ड को हमारे जीवन में प्रमुख महत्व माना जाता है, क्योंकि गरीब स्तर पर रहने वाले लोगों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। अब आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि राशन कार्ड क्या है? और यह हमारे जीवन में और गरीब स्तर के लोगों के लिए कितना महत्वपूर्ण है|
मोबाइल या लैपटॉप से Apna Ration Card Kaise Check Kare?
सबसे पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कि लैपटॉप कंप्यूटर या मोबाइल से राशन कार्ड की वेबसाइट से राशन कार्ड कैसे चेक करें।
Step 1- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर में क्रोम ब्राउज़र ओपन करना है।
Step 2- इसके बाद आपको Google पर PSD Portal सर्च करना है। और सबसे पहले आपको वेबसाइट pdpotal.nic.in पर क्लिक करना होगा।
Step 3- क्लिक करने के बाद आपके सामने वेबसाइट खुल जाएगी। यहां आपको लेफ्ट साइड के मेन्यू में राज्य सरकार के पोर्टल का लिंक मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
Step 4- जैसे ही आप राज्य सरकार के पोर्टल पर क्लिक करेंगे, भारत के सभी राज्यों की सूची खुल जाएगी। आप जिस राज्य में रहते हैं उस पर क्लिक करें।
Step 5- जैसे ही आप अपने राज्य का चयन करेंगे, पेज खुल जाएगा। यह अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होगा। आप जिस भी राज्य का चयन करेंगे राज्य के खाद्य विभाग की वेबसाइट खुल जाएगी। जिसमें आपको राशन कार्ड का विवरण या राशन कार्ड की स्थिति का विकल्प मिलेगा। आपको उस पर क्लिक करना है।
Step 6- जैसे ही आप राशन कार्ड विवरण या राशन कार्ड स्थिति विकल्प पर क्लिक करते हैं, आपके सामने आपके राज्य के सभी जिलों की सूची खुल जाएगी। अब आपको अपने जिले का नाम सेलेक्ट करना है। उदाहरण के लिए मैंने उत्तर प्रदेश राज्य का चयन किया है। और उत्तर प्रदेश के जिलों की सूची खुली है।
Step 7- जैसे ही आप अपने जिले पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के दो विकल्प मिलेंगे। यदि आप नगर पालिका, नगर क्षेत्र या शहरी क्षेत्र से हैं तो आपको शहरी क्षेत्र में अपने शहर का नाम दिखाई देगा। यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो आपको अपने ब्लॉक का चयन करना होगा और अगले चरणों का पालन करना होगा।
Step 8- अगर आप शहरी क्षेत्र से हैं और आपको अपने नगर पालिका या नगर पंचायत क्षेत्र पर क्लिक करना है। अपने क्षेत्र पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके क्षेत्र के सभी कोटेदारों की सूची आ जाएगी। जैसे ही आप अपने कोटे के नाम के आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करते हैं, एक पूरी सूची खुल जाएगी जहां आप अपना राशन कार्ड पा सकते हैं।
Step 9- अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो आपको अपने ब्लॉक पर क्लिक करना होगा। ब्लॉक का चयन करते ही अगले पेज पर आपको अपनी ग्राम पंचायत का चयन करना होगा। जैसे ही आप अपने ग्राम पंचायत के लिंक पर क्लिक करते हैं। आपको अपने कोटेदार का नाम दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करने के बाद पूरी लिस्ट खुल जाएगी। जिसमें आप अपना राशन कार्ड ढूंढ सकते हैं।
राशन कार्ड सूची में अपना नाम ऑनलाइन जांचने की प्रक्रिया
एपीएल और बीपीएल राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे जांचें:- सभी राज्यों के नागरिक राशन कार्ड सूची में अपना नाम ऑनलाइन जांचने के लिए सबसे पहले आपको nfsa.gov.in के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। सभी राज्यों की खाद्य सुरक्षा सूची राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है। खाद्य सुरक्षा योजना में नाम देखने के लिए आपको एनएफएसए के आधिकारिक पोर्टल पर अपने राज्य का चयन करना होगा।
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है कि आप इस लेख में बताए गए राशन कार्ड में अपना नाम ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया को समझ गए होंगे। इसके साथ ही शहरी और ग्राम पंचायत राशन कार्ड की सूची से अपना नाम कैसे हटाएं इसकी प्रक्रिया भी चरण दर चरण बताई गई है। हालाँकि, यदि apna ration card kaise check kare से संबंधित कोई प्रश्न आपके मन में आता है, तो कृपया कमेंट बॉक्स में पूछें। आपकी मदद कर हमें खुशी होगी।
FAQ’s | राशन कार्ड अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न