Captcha Code Kya Hota Hai | कैप्चा कोड क्या होता है – उपयोग, प्रकार, काम जाने हिंदी में | Captcha Me Kya Likha Jata Hai | Captcha Me Kya Bhare

4.7/5 - (3 votes)

आप सभी ने इंटरनेट पर अलग-अलग तरह की चीजें देखी होगी| और उनको जानने का मन भी करता होगा| तो आप सभी ने बहुत से ऑनलाइन फॉर्म या बहुत से वेबसाइट, एप्लीकेशन में कॅप्चा कोड भरने के लिया देखा होगा| कभी सोचा है की ऐसा क्यों होता है ? और कॅप्चा कोड होता क्या होता है ? अगर आप के मन में भी ऐसा सवाल आया है तो आप सही साइट पर है|  

आज हम इस आटिक्‌ल्‌ में कॅप्चा कोड के बारे में सभ कुछ बताने वाले है कि captcha code kya hota hai और कैप्चा का मतलब क्या होता है और ऐसे ऑनलाइन फॉर्म या वेबसाइट,एप्लीकेशन में क्यों  इस्तमाल करते है? कॅप्चा कोड अलग अलग तरह के क्यों होते है ?

बहुत बार आप सभी से कैप्चा कोड को भरने में कई तरह की गलतियां हुई होगी क्योंकि आप सभी  हमेशा जल्दबाजी में कैप्चा कोड वेरीफाई करने की सोचते होंगे पर आप ऐसा नहीं कर पाते होगे | चलिए अब आपको इन सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश करते है | आपको बताते हे, की कैप्चा क्या होता है।

Captcha Code Kya Hota Hai

captcha code kya hota hai – इसका इस्तमाल किसी भी वेबसाइट और एप्लीकेशन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया जाता है, किसी भी वेबसाइट या एप्लीकेशन की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कैप्चा कोड लगाया जाता है।

कैप्चा कोड का इस्तमाल सर्वप्रथम जॉन लैंगफोर्ड, लुइस वॉन, निकोलस हॉपर और मैनुअल ब्लम के द्वारा वर्ष 2000 में किया गया था कैप्चा कोड को सिक्योरिटी कोड भी कहते है | 

Captcha Code Kya Hota Hai
Captcha Code Kya Hota Hai

कैप्चा कोड का फुल फॉर्म:-

(Completely Automated Public Turing Test To All Computers And Human Apart) और इसका हिंदी में मतलब होता हैं, की आ रहे किसी वेबसाइट या एप्लीकेशन पर व्यूज के बिच अंतर पता करना, इसे एक उदारहण से समझते हैं, मान लिजिए आपका E-Commerce का बिजनेस हैं जिस में अलग अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट हैं, आपको ऐसे यूजर्स के अवश्यकता है जो आपके प्रोडक्ट को ले सके, वो रियल यूजर होता हैं यही हम एक मशीन की बात करे तो ये किसी तरह का प्रोडक्ट नही खरीद सकता। इस तरह से यह पता लगाया जा सकता हैं कि आने वाला ट्रैफिक रियल हैं या ऑटोमेटिक रोबोट की तरफ से आ रहे हैं। पहले लोग अपनी वेबसाइट पर Spam करके अपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक लाते थे, इसी बिच के अंतर जानने के लिए कॅप्चा कोड का यूज किया जाने लगा, क्योकि कोई भी व्यक्ति कैप्चा को बहुत ही आसानी से सॉल्व कर सकता हैं लेकिन रोबोट किसी प्रकार का कॅप्चा कोड  को सॉल्व नही कर सकता हैं। इसी कारण से कैप्चा टेकनीक का प्रयोग किया जाता है | 

रेकॅप्चा कोड क्या होता है ?

रेकॅप्चा कोड गूगल द्वारा दी गयी,एक फ्री सर्विस है,जिसमे गूगल खुद अपने यूजर को देता है जिस से उनके यूजर वेबसाइट सुरक्षित रहे। रेकॅप्चा कोड भी कॅप्चा कोड की तरह रहता है। यह भी कैप्चा कोड की तरह ही काम करता है ये भी व्यक्ति ओर रोबोट में अंतर बताता है,रीकैप्चा वेबसाइट को सुरक्षा देने के लिए प्रयोग किया जाता है। रीकैप्चा वेरीफाई करने के लिए आपको कुछ अलग तरह की फोटो दि जाती हैं जहां पर आपको उसी तरह की फोटो पर क्लिक करके कैप्चा कोड को वेरीफाई करना होता है। उसके बाद ही आप किसी वेबसाइट पर फॉर्म भर सकते हो, या फिर लॉगिन कर सकते हो |

I Am Not Robot क्या होता है- जैसे रीकैप्चा कोड होता है, इसी तरह का I Am Not Robot होता है। यह भी रोबोट ओर व्यक्ति में अंतर बताता है। ओर किसी भी वेबसाइट को हैकर ओर स्पैमर से बचाने के लिए प्रयोग किया जाता है। 

Captcha Code कितने प्रकार के होते है-

कैप्चा कोड के बारे में तो आप सभी लोग थोड़ा बहुत जानते ही है | लेकिन ज्यादातर लोगो को यह नही पता  होता है कि यह कितने प्रकार के होते हैं, हम आप सभी को बता देते हैं कि कैप्चा कोड कितने तरह के होते हैं? कैप्चा कोड 8 प्रकार के होते है | ओर इन सभी प्रकार के कैप्चा कोड के बारे  में भी विस्तार पूर्वक हम आपको  बताते है |

  1. टेक्स्ट कैप्च 

    आप सभी ने ऑनलाइन किसी भी काम को करते हुए  कुछ उल्टा सीधे टेक्स्ट में जरूर देखा होगा जिसमे A b z X जैसे अल्फबेट होगे इसी तरह के कैप्चा कोड को टेक्स्ट कैप्चा कहते हैं। यह कभी कैपिटल में या तो कभी स्‍मॉल्‌ में लिखे होते हैं ये मशीन की पहचान करने के लिए करा जाता हैं क्योकि इसे  छोटे-बड़े लेटर कंप्यूटर को जल्दी समझ में नही आते वहीं हम लोग ऐसे अल्फबेट को आसानी से समझ लेते हैं। इसलिए ही टेक्स्ट कैप्चा का उपयोग करते है|

  1. इमेज कैप्चा 

    इमेज कैप्चा भी एक तरीके का कैप्चा कोड  होता है इस कैप्चा में आप सभी को कुछ इमेज दिखाई जाती है और उन में से किसी भी एक इमेज को सिलेक्ट करने को कहा जाता है इसलिए इमेज कैप्चा कोड को अधिकतर प्रयोग  करा जाता हैं | अगर आपने ऑनलाइन फॉर्म भरे होंगे तो आपने ज्यादातर इसी कैप्चा कोड को भरा होगा, क्योकि यह मशीन से बचने के लिए ज्यादातर प्रयोग करा जाता हैं। अगर आपको इस के बारे में आसान भाषा में बताएं तो इमेज कैप्चा में आपको इमेज मिलेंगी जैसे ट्रैफिक – लाइट वाली  इमेज का चयन करना होगा, आप को 10 फोटो में 4 ट्रैफिक लाइट वाली इमेज को पहचाना होगा | लेकिन मशीन के लिए यह करना आसान नही होता है|

  2. ऑडियो कैप्चा 

    यह एक ऐसा कैप्चा हैं जहां  पर आप सभी को  एक ऑडियो मिलेगा | उस ऑडियो प्ले करने पर आपको एक आवाज सुनई देगी, उसे सुने के बाद आपको कैप्चा बॉक्स में टेक्स्ट के रूप भरना होगा | इस तरह के कैप्चा का यूज बहुत ही कम किया जाता हैं ओर ज्यादा सुरक्षित रखने वाली  वेबसाइट पर ही किया जाता हैं।

  3. मैथ सॉल्विंग कैप्चा 

    मैथ सॉल्विंग कैप्चा भी एक तरह का कैप्चा कोड ही है, इस कैप्चा कोड में आपको कुछ संख्या दी जायेगी | जिन्हें आपको जोड़ना, घटाना या मल्टीप्लाई करना होगा | जैसे की 5 +1= _ या फिर 3 – 2 = _ या तो 5 *4 = _ अब आपको दिमाग लगाकर इन्हें कैलकुलेट करके सॉल्‍व़्‌ करना होगा, उसके बाद ही कैप्चा वेरीफाई होगा। अगर आप से कैलकुलेशन करने में गलती होती है  तो आप वहां से आगे नही बढ़ सकते।

  4. 3D कैप्चा 

    यह कैप्चा कोड आपको अजीब तरह से दिखेगा और इसी को भरने में आप सभी लोग गलती कर बैठते हैं। इस कैप्चा कोड में आप सभी को 3D मे कुछ लिखा हुआ दिखेगा उसे ध्यान से देखे ओर समझे उसी के बाद निचे के दिए गये बॉक्स में भरें। 3D कैप्चा में लिखे हुए  टेक्स्ट को समझने में हम सभी को थोड़ी बहुत  दिक्कत जरूर होती हैं लेकिन हम फिर भी  समझ जाते हैं लेकिन मशीन यह नही समझ पाती हैं।

  5. Ad इंजेक्टेड कैप्चा 

    यह कैप्चा एक अलग तरह का कैप्चा होता हैं इसमे आप सभी को एक Ad दिखया जाता है | और फिर आप से पूछा जाएगा कि ये किस ब्रैंड का प्रचार हैं आप सभी को बता दे कि मशीन ये नही पता कर सकती कि स्क्रिन पर दिखाया गया प्रचार किस ब्रैंड का हैं। ओर इस तरीके का कैप्चा एडवरटाइजिंग वेबसाइट पर ही प्रयोग किया जाता है |

  6. जक्वेरी  स्लाइडर  कैप्चा 

    ये एक तरह का प्लगिन हैं जो की कैप्चा को जोड़ने का अधिकार देता हैं, इस तरह के कैप्चा का इस्तमेल बहुत सी वेबसाइट करती है | आप सभी को बता दे जक्वेरी  स्लाइडर कैप्चा का यूज करना बहुत ही आसान हैं यह प्लगिन स्पैमर को दूर रखने के लिए इस्तमाल करा जाता हैं यह प्लगिन पैड और फ्री दोनो ही व़श्‌न्‌ में मिल जाता हैं।

  7. Tic-tac-toe कैप्चा 

    ये भी एक अलग तरह का  कैप्चा होता हैं आप सभी ने यह कैप्चा बहुत ही कम देखा होगा| क्योकि यह कैप्चा बहुत ही कम वेबसाइट और एप्लीकेशन इस्तमाल करती है | यह कैप्चा एक खेल की तरह होता है | Tic-tac-toe कैप्चा में Tic-tac-toe खेल के जैसा खेलते हैं।

FAQ: (कैप्चा कोडसे अक्सर पूछे जाने वाला सवाल)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top